फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BA student committed suicide by hanging

Kaushambi News: बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 22 Jan 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 22 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by hanging
सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में बीए के छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पिता की मौत के बाद उसके चाचा ने उसे गोद लिया था। घटना से पीड़ित परिवार में लोग रोते-बिलखते रहे। चर्चा रही कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात गांधीनगर मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार हेला ने बताया कि 18 वर्ष पहले उसके बड़े भाई अजय उर्फ अज्जू की मौत हो चुकी है। भाई की मौत होने के बाद उसने उनके बेटे सुजीत कुमार (20) को बकायदा लिखापढ़ी के साथ गोद ले लिया था।
विज्ञापन

सुजीत बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। अरविंद के मुताबिक शनिवार शाम सुजीत कुमार खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी सोने लगे थे। रविवार सुबह जब सुजीत अपने कमरे में नहीं मिला तो घरवालों ने उसकी खोज शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर बने गोशाला में जाकर देखा तो वहां सुजीत फांसी के फंदे से लटक रहा था। सुजीत को फंदे पर लटकता देख घरवालों की चीख निकल पड़ी।
सूचना के बाद मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के आत्महत्या किए जाने की पूछताछ करने पर घरवालों ने किसी भी परेशानी और रंजिश से इन्कार कर दिया।

वहीं मोहल्ला वालों में चर्चा रही कि सुजीत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हो सकता है कि प्रेमिका से किसी अनबन के चलते उसने खुदकुशी की हो। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, युवक के मोबाइल कब्जे में लेकर काॅल डिटेल निकलवाई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--

सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।         संवाद

सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed