फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempted rape of elder sister in Pipri, Younger hanged upside down in a well

पिपरी में बड़ी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, छोटी को कुएं में उल्टा लटकाया

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of elder sister in Pipri, Younger hanged upside down in a well
पिपरी में बड़ी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, छोटी को कुएं में उल्टा लटकाया
विज्ञापन

एक गांव में शुक्रवार शाम हुई घटना, आरोपी युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक मासूम को शुक्रवार शाम पड़ोस के एक दरिंदे ने रस्सी बांधकर कुएं में उल्टा लटका दिया। इससे पहले उसने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपरी इलाके का एक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी छोटी-छोटी तीन बेटियां अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ खेत गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से बैठे पड़ोस के एक युवक ने 12 वर्षीय एक लड़की को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दरिंदे के चंगुल से छूटकर किसी तरह किशोरी भाग निकली। साथ रहीं अन्य सहेलियां भी इज्जत पर आफत देेख भागने लगीं। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक ने दौड़ाकर पीड़ित किशोरी की सात वर्षीय बहन को पकड़ लिया। उसने मासूम को पास स्थित कुएं में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया। उधर घर पहुंची बहनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिवार वाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख दरिंदा वहां से फरार हो गया। गांव वालों ने किसी तरह कुएं में लटकी मासूम को बाहर निकाला। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पिपरी कोतवाली के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed