{"_id":"67a90335c9df25f46a03088b","slug":"attempt-to-gang-rape-a-girl-villagers-caught-one-accused-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121888-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा
Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कड़ा धाम कोतवाली के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
जबकि, दो अन्य फरार हो गए। जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सात फरवरी की रात उसके घर पर वैवाहिक समारोह था। इसी दौरान इलाके के औरेनी गांव गांव का रिंकू पुत्र रामदास अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने 19 वर्षीय बेटी को बहाने से घर के बगल बुलाया और साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर पिटाई की। चीख-पुकार सुन जुटे लोगों ने आरोपी रिंकू को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान मौका पाकर आरोपी के साथ रहे दो अन्य युवक भाग निकले। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कड़ा धाम इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।