{"_id":"61785062b11714631c2f740e","slug":"attempt-to-burn-alive-by-pouring-petrol-on-shopkeeper-in-saraikil-kaushambi-news-ald3191073186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : सरायअकिल में दुकानदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : सरायअकिल में दुकानदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास
Wed, 27 Oct 2021 05:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
जलाने का प्रयास
- फोटो : Demo Pic
कोतवाली के चित्तापुर गांव में सोमवार रात उधारी का पैसा मांगने पर गुस्साए युवक ने पहले दुकानदार शुभम (22) की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह दुकानदार की जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दुकानदार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
चित्तापुर गांव निवासी शुभम (22) गांव में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुभम के पिता जगलाल के मुताबिक गांव के राजकुमार ने उसके बेटे की दुकान से एक हजार रुपये का उधार सामान खरीदा था। सोमवार शाम जब उसके बेटे शुभम ने रुपये मांगे तो राजकुमार आग-बबूला हो गया। पहले उसने गालीगलौज करते हुए शुभम के साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। घटना के कुछ देर बाद राजकुमार फिर वापस लौटा। इस बार उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी।
दुकान पर बैठे शुभम पर राजकुमार ने सारा पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। वारदात देकर मौके पर अफरातफरी मच गई। आग से घिरा शुभम चीखने-चिल्लाने लगा तो परिवार व पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सभी ने दौड़कर किसी तरह आग बुझाई। शुभम को इलाज के लिए सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि परिजनों ने जो तहरीर दी है उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित युवक का भी बयान दर्ज किया जाएगा।