फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of rape with a child girl

अपहरण कर आठ साल की बच्ची से किया रेप का प्रयास

Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
attempt of rape with a child girl
अपहरण कर आठ साल की बच्ची से किया रेप का प्रयास
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की घटना, सरायअकिल और सैनी में भी दुराचार की कोशिश के मामले
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक आठ वर्षीय बच्ची का पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। सैनी व सरायअकिल इलाके में भी दुराचार की कोशिश किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक बहाने से उसे उठा ले गया। गांव के बाहर सूनसान स्थान पर ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ कपड़े फाड़कर दुराचार का प्रयास किया। चीखें सुन आसपास रहे लोग मोके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकडने का भी प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसी तरह सरायअकिल इलाके के एक युवक ने बताया कि 26 अगस्त को पड़ोसी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है। सैनी क्षेत्र में भी पहली अगस्त को एक लड़की के साथ पड़ोसी ने बलात्कार का प्रयास किया था। इस घटना में भी रिपोर्ट लिख ली गई है। कोखराज कोतवाल ने बताया कि बच्ची से दुराचार का प्रयास करने वाले की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed