फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of rape infront of his mother

मां के सामने बंधक बनाकर बेटी से रेप की कोशिश

Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
attempt of rape infront of his mother
मां के सामने बंधक बनाकर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

पइंसा इलाके के एक गांव में 29 अगस्त को हुई घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
मंझनपुर। पइंसा इलाके की एक युवती को पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर बंधक बना लिया। इसके बाद मां के सामने उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध पर मां-बेटी की पिटाई भी की। पीड़िता ने सोमवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।

पइंसा क्षेत्र की एक लड़की ने बताया कि 29 अगस्त को उसके घर के लोग बाहर गए थे। घर पर वह मां के साथ थी। इस दौरान पड़ोसी चार दबंग बहाने से भीतर घुस आए। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने मां-बेटी को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसी बीच एक आरोपी लड़की को कमरे में खींच ले गया और दरवाजा भीतर से बंद कर उसके साथ रेप का प्रयास किया। मां-बेटी की चीखें सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत उसी रोज उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed