फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   an old man died due to corona, 4 new poeple tested positve

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, चार मिले पॉजिटिव

Sun, 06 Dec 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
an old man died due to corona, 4 new poeple tested positve
an old man died due to corona, 4 new poeple tested positve - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। शनिवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं चार नए लोग पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि पिछले दस सालों से प्रयागराज के बम्हरौली मोहल्ले में रह रहे 75 वर्षीय एक बुजुर्ग सालों से लीवर की समस्या से पीड़ित थे। तबीयत बिगडने पर घरवालों ने दो दिन पहले उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया था। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन स्थित कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया कि मामला पड़ोसी जनपद का होने के कारण पोर्टल से नाम हटाने के लिए विभाग की तरफ से पत्राचार कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा रोजाना की तरह शनिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1458 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे नौ अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण वह सभी ठीक हो गए। इसी के साथ जिले में अब तक मिले 2212 संक्रमितों में 2129 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है। फिलहाल केवल 55 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed