फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An innocent child sleeping in the field with his father was bitten by a poisonous animal and died.

Kaushambi News: पिता के साथ खेत में सो रहे मासूम को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
An innocent child sleeping in the field with his father was bitten by a poisonous animal and died.
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में एक मासूम को गले पर जहरीले जंतु ने काट लिया। इलाज के दौरान कुछ मिनट में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा के खपटिहा निवासी सोनू (9) पुत्र ज्ञान चंद्र की रविवार रात जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। दादा राकेश ने बताया कि सोनू चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। पिता ने बताया कि वह दूसरे का खेत आधे पर लेकर मक्का की खेती करते हैं। आवारा पशु फसल खराब न कर दें, इसलिए रात-दिन वहीं पर रहकर देख रेख करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रविवार की रात जब वह अपने घर से जा रहे थे, तभी उसका छोटा बेटा सोनू भी खेत जाने के लिए जिद करने लगा। उसके जिद पर उसे अपने साथ खेत लेकर चले गए। खेत के बीच मचान पर सोनू पिता के साथ सो रहा था, तभी रात के लगभग दो बजे उसके गले पर एक जहरीले जंतु ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बताने पर पिता आनन-फानन घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सूचना दिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर थोड़ी देर इलाज के बाद सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed