फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Along with men, women wrestlers also showed their strength in the dance.

Kaushambi News: दंगल में पुरुषों के साथ महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

Mon, 09 Oct 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 09 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Along with men, women wrestlers also showed their strength in the dance.
सरायअकिल। नेवादा ब्लॉक के बसुहार में दो दिवसीय दंगल का रविवार को शुभारंभ हुआ। कई जिलों के पहलवानों ने इसमें दमखम का प्रदर्शन किया। महिला पहलवान भी दांवपेच दिखाने में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


पहले दिन कई जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। संतोष पिंडरा व राजेश टीकमगढ़ के बीच कुश्ती हुई। इसमें संतोष पहलवान विजेता रहे। वैशाली दिल्ली और प्रीती वाराणसी के बीच हुई कुश्ती में वैशाली ने जीत हासिल की। अमित बांदा व राहुल हमीरपुर के बीच कुश्ती हुई। इसमें अमित के सिर पर जीत का ताज सजा।
विज्ञापन


इसी तरह शिवकुमार बम्हरौली और शमीम अलीगढ़ के बीच हुई कुश्ती में शिव कुमार विजेता बने। इस मौके पर ग्राम प्रधान तीरथराज सिंह, पूर्व प्रधान संगमलाल मिश्र, संतोष सिंह, विजय शास्त्री, सुखनारायण तिवारी, कैलाश मिश्र, नीरज मिश्र, अतुल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed