फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Alleged BJP leader arrested with heavy consignment of Ganja

गांजा की भारी खेप के साथ कथित भाजपा नेता गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2021 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Alleged BJP leader arrested with heavy consignment of Ganja
भाजपा का झंडा व हूटर लगाकर गांजा की तस्करी करने वाले कथित भाजपा नेता व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही। एसपी अभिनंदन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को काफी दिनों से खबर मिल रही थी कि एक कथित भाजपा नेता अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा व हूटर लगाकर गांजा की तस्करी करता है। इस पर पुलिस उसको रंगे हाथ दबोचने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कथित भाजपा नेता पहले भी तमंचा रखने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरायअकिल इलाके के करन चौराहा, इमलीगांज सहित एक अन्य गांव के लोगों को चार पहिया वाहन समेत पकड़ा तो करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ। मामला भाजपा के कथित नेता से जुड़ा होने के कारण इलाके का एक ब्लॉक प्रमुख पूरे मामले में पर्दा डालने के प्रयास में जुट गया है। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद तमाम तरह के सवाल उठने लगे। एसपी अभिनंदन का कहना है कि कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पत्रकार वार्ता के जरिए मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed