{"_id":"63b5dae1a4625b44616325b6","slug":"alleged-abducted-found-at-lucknow-s-charbagh-railway-station-kaushambi-news-ald349809254","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला कथित अपहृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला कथित अपहृत
विज्ञापन
मंझनपुर। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बेटी के आरोपी को सजा दिलाने के लिए पिता ने खुद ही लोगों के बहकावे में अपहरण की साजिश रची थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस की तीन टीमों ने आठ घंटे में ही कथित अपहृत किशोरी के पिता को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। अब पुलिस दर्ज मुकदमे को स्पंज (दाखिल-दफ्तर) करने के साथ ही बहकाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ करीब आठ महीने पहले गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। घटना के करीब दो महीने बाद जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी फिलहाल जेल में है। उसके पक्ष के लोग हाईकोर्ट में जमानत के लिए पैरवी कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर पीड़िता का पिता घर से पैरवी के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद दिन के 1.15 बजे यूपी-112 को उसके अपहरण की सूचना मिली।
बुधवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया प्रकरण संज्ञान में आने के बाद तत्काल चरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चरवा कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। सुराग लगने पर पुलिस ने महज आठ घंटे में ही कथित अपहृत को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने खुद के अपहरण की साजिश रची था। मकसद था बेटी को इंसाफ मिले और आरोपी जेल से नहीं छूटने पाए। फिलहाल पुलिस अब पीड़ित को बहकाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
मंझनपुर। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। जून महीने में उसे नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद पीड़िता व उसके पिता ने जिला अदालत में अर्जी देकर गर्भपात कराने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने सीएमओ को निर्देश दिया कि मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। कोर्ट के आदेश पर बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में गर्भपात कराए जाने पर पीड़िता की जान को खतरा बताया। यह भी कहा गया कि गर्भ में पल रहा भ्रूण पूरी तरह से स्वस्थ है। कोर्ट ने सुरक्षित गर्भ समापन का आदेश दिया। 15 दिसंबर को पीड़िता ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया और अगले ही दिन बिना बच्चे को लिए घर चली गई। पीड़िता व उसके घरवाले बच्चे को अपनाने के लिए राजी नहीं हैं। बच्चा जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है। पीड़िता के पिता व कथित अपहृत ने बताया कि बेटी पर हुए जुल्म से वह मानसिक रूप से परेशान था। तभी बहकावे में आकर उसने खुद को अगवा कर लिए जाने की झूठी शिकायत भाई से कराई।
आठ घंटे में 20 बार फोन पर की बात तो पकड़ा गया
मंझनपुर। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो जिस व्यक्ति के अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई थी वह अपने साथ मोबाइल ले गया था। वह बीच-बीच में फोन ऑन करके घरवालों से पुलिस की गतिविधि के बारे में पूछताछ कर रहा था। पुलिस की टीमें सर्विलांस के जरिए उसके पीछे लगी थीं। घटना के आठ घंटे के अंदर उसकी सकुशल बरामदगी हो जाने के पीछे उसके मोबाइल का अहम योगदान रहा। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो अपहरण का नाटक करने के बाद उसने करीब 20 मर्तबा अपने घरवालों से फोन पर संपर्क किया था।