फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ajuha, tractor driver dead in road accident

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, पहिए के नीचे दबने से चालक की मौत

Sun, 29 Nov 2020 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ajuha, tractor driver dead in road accident
Ajuha, tractor driver dead in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
अजुहा। सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर मजरा कनवार गांव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश परिजनों को सौंप दी। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खखरेरू थानांतर्गत भदहुआ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र जुगराज सिंह ने शादी नहीं की थी। जीविकोपार्जन के लिए वीरेंद्र गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर चलाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह गांव से लकड़ी लादकर अजुहा आया था। कुछ देर बाद ही घर लौटते समय रास्ते में मेड़ीपुर गांव के समीप एक मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वीरेंद्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पंचानामा भरकर लाश परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य दूसरी ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र के ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौत हुई है। जबकि वीरेंद्र के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। जबकि पहिए के नीचे आने पर जिस्म पर गहरे चोट के निशान होने चाहिए थे। चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। घरवालों की सहमति पर लाश बगैर पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर स्थित पंकज ईंट भट्ठे से एक ट्रैक्टर शनिवार सुबह ईंट लोडकर उसे उतारने के लिए बेगमपुर जा रहा था। ट्रैक्टर में काजीपुर निवासी मजदूर रंजीत कुमार (23) पुत्र कंचन सिंह बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर बेगमपुर गांव के समीप पहुंचा तभी स्पीड ज्यादा होने से ट्रैक्टर व ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कंचन सिंह ईंट के मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर रंजीत को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की सूचना पर रंजीत के घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर रमेश पटेल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed