फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ajuha chairman's husband accused of assaulting operator

Kaushambi News: अजुहा चेयरमैन के पति पर ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ajuha chairman's husband accused of assaulting operator
सिराथू। अजुहा नगर पंचायत कार्यालय में तैनात प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर ने चेयरमैन के पति पर गालीगलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर चेयरमैन शांती देवी ने भी कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है। दोनों ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुशीनगर जिला के चंद्रौटा गांव निवासी त्रिपुरारी तिवारी ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि जेम पोर्टल पर काम करने के लिए ईओ की तरफ से रखा गया है। सुबह ऑॅफिस में कंप्यूटर पर काम रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चेयरमैन के पति तीन-चार लोगों के साथ पहुंचे और निजी काम करने का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर बीचबचाव किया। वहीं, चेयरमैन ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर ऑफिस में अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मिली तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed