{"_id":"68dae1bd54c9ddc6380ef74a","slug":"after-six-years-the-police-station-got-its-own-building-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130845-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छह साल बाद थाने को मिला अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छह साल बाद थाने को मिला अपना भवन
Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम थाने के नवनिर्मित भवन के उद्वघाटन के दौरान मंदिर का भूमि पूजन करते एसपी व एएसपी। स्रोत
छह वर्षों के इंतजार के बाद सोमवार को थाने को अपना स्थायी भवन मिल सका। एसपी राजेश कुमार और एएसपी राजेश सिंह ने भवन का उद्घाटन किया। शुभारंभ से पूर्व थाना परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
दरअसल, मार्च 2019 में कड़ाधाम थाना बनाया गया था लेकिन भवन न होने के कारण देवीगंज चौकी से अस्थायी रूप से थाना संचालित हो रहा था। अब नया थाना भवन तैयार हो जाने से पुलिस व्यवस्था और बेहतर होगी। इस मौके पर घोषणा की गई कि देवीगंज पुलिस चौकी को जिले का पहला मिशन शक्ति केंद्र थाना बनाया जाएगा।
वर्तमान देवीगंज चौकी को शीतला धाम चौकी के रूप में स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इससे क्षेत्रीय पुलिसिंग और जनता की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में सीओ सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक शीतला पटेल, दीपा श्रीवास्तव, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।