{"_id":"60f6d9c28ebc3e79c25824ae","slug":"after-dispute-with-wife-young-man-ate-poison-condition-critical-kaushambi-news-ald3113233197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित नदी किनारे एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। इतना ही नहीं युवक ने जहर खाने के बाद घर वालों को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। फोन के बाद हरकत में आए परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को आननफानन तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिपरी के कादिलपुर गांव निवासी गेंदलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता हैं। करीब दस साल पहले गेंदलाल की शादी पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट निवासी राजकुमारी के साथ हुई थी।
गेंदलाल का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का आचरण खराब चल रहा है। मना करने पर वह झगड़ा और फसाद कर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देने को धमकी देती है। पत्नी की इस हरकत से गेंदलाल और उसके भाइयों का परिवार परेशान है। इसी परेशान गेंदलाल मंगलवार की दोपहर कीटनाशक पदार्थ लेकर कसेंदा गांव के बाहर नदी किनारे पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां पर उसने बैठकर जहर खा लिया और फिर बड़े भाई ज्ञान सिंह को फोन कर पूरी बात बताई। फोन आने के बाद मौके पर पहुंचे गेंदलाल के भाइयों ने उसे आननफानन इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।