{"_id":"64ff64622f69713cb902b584","slug":"advocates-will-not-do-judicial-work-even-today-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3024-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अधिवक्ता आज भी नहीं करेंगे न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अधिवक्ता आज भी नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
विज्ञापन
मंझनपुर। मॉडल डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन ने हापुड़ की कचहरी में लाठीचार्ज को लेकर चल रहे आंदोलन को और धार देने का निर्णय लिया है। अभी तक जनपद न्यायालय में हड़ताल ही चल रही थी, लेकिन अब पूर्व अध्यक्ष के 14 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया गया है।
हापुड़ की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर मॉडल डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद न्यायालय में 30 अगस्त से वकीलों की हड़ताल चल रही है। लगातार 13 दिन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध, प्रदर्शन कर रहे हैं। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए। इससे वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को कचहरी के 48 खंभा परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा। पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन की निंदा की। साथ ही सर्वसम्मति से 11 और 12 सितंबर को कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। इसका ज्ञापन भी जिलाध्यक्ष व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने जनपद एवं सत्र न्यायाधीश को दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा एक ज्ञापन और सौंपा गया। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन की हड़ताल के बाद भी कार्रवाई न होने पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्र 14 सितंबर से जनपद न्यायालय में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। यह अनशन मांगें पूरी होने तक चलेगा।