{"_id":"5d6d611e8ebc3e93c4189ba2","slug":"advocates-agitated-for-arrest-of-a-criminal-kaushambi-news-ald2538194180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बिफरे अधिवक्ता, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बिफरे अधिवक्ता, चक्काजाम
विज्ञापन
advocates agitated for arrest of a criminal
- फोटो : KAUSHAMBI
हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बिफरे अधिवक्ता, चक्काजाम
30 अगस्त को सरायअकिल में वकील के बेटे पर किया गया था हमला
सिराथू और चायल में भी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर/चायल। अधिवक्ता के बेटे पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वकील सोमवार को बिफर पड़े। आक्रोशित वकीलों ने मंझनपुर में चक्कजाम कर करीब घंटे भर तक जमकर नारेबाजी की। सिराथू और चायल तहसील में भी विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मामले में तूल पकड़ता देख पुलिस ने अब हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।
सरायअकिल कस्बा निवासी कुलदीप पांडेय पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। 30 अगस्त को मामूली बात पर सहपाठी ने साथियों संग मिलकर उनके बेटे श्यामजी पर जानलेवा हमला किया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसी बात से खफा जिले के अधिवक्ता सोमवार को बिफर पड़े। मुख्यालय में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी मोड़ पर जाम लगा दिया। इसकी बदौलत मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर आवागमन पूूरी तरह से ठप हो गया। अधिवक्ता डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। बाद में करीब घंटे भर बाद कप्तान ने सीओ सिटी एसएन पाठक को मौके पर भेजा। सीओ ने ज्ञापन लेकर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वकीलों ने मार्ग बहाल किया। वहीं, सिराथू और चायल तहसील में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर संबंधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला कचहरी के साथ दोनों तहसीलों के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।