{"_id":"68f147df749190138e04d9ca","slug":"additional-roadways-buses-ready-for-chitrakoot-on-deepotsav-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131462-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीपोत्सव पर चित्रकूट के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीपोत्सव पर चित्रकूट के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें तैयार
Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर बस डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
श्रीराम की तपस्थली चित्रकूट में दीपावली पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामतानाथ स्वामी के दरबार में दीप जलाने पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बार भी विशेष तैयारी की है।
मंझनपुर डिपो की ओर से दीपावली के एक दिन पहले से लेकर पर्व के अगले दिन तक चित्रकूट मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह बस मंझनपुर से सरायअकिल होते चित्रकूट जाएगी। वहीं, मंझनपुर से दिल्ली के लिए भी एक बस का संचालन होगा। इसके, अलावा एक बस रिजर्व रखी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर उसका संचालन कराया जा सके।
डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि आम दिनों में चित्रकूट मार्ग पर केवल एक बस संचालित होती है, जबकि कानपुर मार्ग पर आठ बसें चलती हैं। दीपावली पर तीन बसों को अस्थायी रूप से चित्रकूट के लिए भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली के लिए एक बस चलाई जाएगी जिससे इन मार्गों पर यात्रियों को सफर करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंझनपुर बस डिपो के पास कुल 26 बसें हैं जिनमें से 25 का संचालन नियमित मार्गों पर हो रहा है। दीपावली के दौरान चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को हर साल भीड़भाड़ और टिकट की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस बार निगम ने पहले से तैयारी कर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने की पहल की है। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियों को सुगमता मिलेगी और भीड़ नियंत्रण में भी सहायता होगी। दीपोत्सव पर चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी मंदिर परिसर में लाखों दीप जलाकर श्रद्धालु भगवान श्रीराम की कृपा पात्र बनेंगे।