फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Acting headmistress arrives at school armed with a knife and a cleaver suspended

Kaushambi News: चाकू-चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापक, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Acting headmistress arrives at school armed with a knife and a cleaver suspended
प्राथमिक विद्यालय लुकिया में हाथ में चाकू व चापड़ लहराती हेड मास्टर। संवाद
सैनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में शुक्रवार को इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापक हाथों में चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंच गईं। इससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापक शिखा सिंह शुक्रवार सुबह हाथों में चाकू-चापड़ लेकर विद्यालय पहुंचीं। उन्हें इस हालत में देखकर बच्चे घबरा गए और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार उन्होंने चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। साथ ही जब घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को विद्यालय से हटाकर पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने इं.महिला प्रधानाध्यापक को समझाकर चाकू और चापड़ अपने कब्जे में ले लिया।

बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई
खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने बताया कि परिजनों से बातचीत में इं. महिला प्रधानाध्यापक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं सहायक अध्यापक विकास सिंह की तहरीर पर सैनी पुलिस ने शिखा सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed