फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of raping an innocent girl, gave Tahrir

मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दी तहरीर

Fri, 24 Sep 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping an innocent girl, gave Tahrir
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने दी गई तहरीर में बताया कि उसका मायका पड़ोसी गांव में है। उसकी पांच साल की बच्ची जन्म से मंदबुद्धि है। महिला के मुताबिक बुधवार दोपहर उसकी बेटी पैदल ही अपने घर से ननिहाल जा रही थी।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत देख किसी राहगीर ने साइकिल पर बैठाकर ननिहाल में घर के सामने छोड़ दिया। खून से लथपथ मासूम ननिहाल पहुंची तो सभी के होश उड़ गए। मासूम की नानी ने गांव के ही डॉक्टर से प्राथमिक इलाज कराने के बाद फोन कर सूचना घर वालों को दी।
विज्ञापन

बेटी के साथ हैवानियत की खबर सुन बदहवास महिला मायके पहुंची। महिला ने पीड़ित बच्ची को साथ लेकर थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
शिकायत पाकर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि बच्ची को चोटें लगी हैं। मंदबुद्धि होने के कारण बच्ची साफतौर कुछ नहीं बता पा रही है। मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ किसी तरह की कोई हैवानियत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed