{"_id":"691620530cba5934f0052339","slug":"accused-of-plotting-on-someone-elses-land-kaushambi-news-c-262-1-ptp1021-151821-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूसरे की जमीन पर प्लॉटिंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूसरे की जमीन पर प्लॉटिंग करने का आरोप
Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मझिलगांव निवासी मोहम्मद इमरान खान ने एसडीएम कुंडा को प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर उनकी जमीन पर प्लॉटिंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिस जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काटे जा रहे हैं, उस जमीन में न तो आरोपी का कोई सहखातेदारी संबंध है और न ही उसे भूमि बेची गई है। एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शादी न कराने पर पांच लाख मांगने का आरोप, केस
हथिगवां के एक परिवार ने एक युवती पर शादी न कराने पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित प्रेमा देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रयागराज जनपद के लालगोपालगंज निवासी रेनहुमा उनके बेटे राजकुमार से शादी का दबाव बना रही है। युवती पहले उनके घर आती-जाती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।