फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accounts of gram panchayats closed, village head mobilized

ग्राम पंचायतों के खाते बंद, ग्राम प्रधान लामबंद

Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accounts of gram panchayats closed, village head mobilized
चायल ब्लाक परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते प्रधान संघ - फोटो : KAUSHAMBI
विकासखंड में ग्राम पंचायतों के खाते पूरी तरह से बंद हैं। इस कारण विकास कार्यों में खर्च होने वाली धनराशि नहीं निकल पा रही है। इसके विरोध में लामबंद ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर डीपीआरओ पर गंभीर आरोप लगाया। ग्राम प्रधानों ने खातों का संचालन जल्द शुरू नहीं कराने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मैदान सिंह की अगुवाई में एकत्र हुए ग्राम प्रधानों ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली निधि की निकासी पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में लाखों रुपये खर्च कर विकास कार्य तो करा लिए, लेकिन धनराशि आहरित नहीं होने से सभी परेशान हैं। ग्राम प्रधानों का यह भी आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी कंप्यूटर समेत कई उपकरण अपनी चहेती फर्म से खरीद करने का दबाव बना रहे हैं। जो भी ग्राम प्रधान उनकी चहेती फर्म से खरीद नहीं कर रहा है उस ग्राम पंचायत के खाते से रुपये की निकासी पर रोक लगा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि यदि उनके ग्राम पंचायतों का खाता बहाल नहीं किया गया तो सभी ग्राम प्रधान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जगत बहादुर पटेल, द्वारिका, सुनील कुमार, शाह आलम, गणेश पाल, मानसी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed