फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accident on highway, laborer dies after colliding with car

Kaushambi News: हाईवे पर हादसा, मजदूर की कार से टकराकर मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accident on highway, laborer dies after colliding with car
सैनी के लुकिया गांव स्थित मोड़ के समीप हाईवे पार करते समय मंगलवार दोपहर कार से टकराकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी कीं।
विज्ञापन

डोरमा का मजरा लुकिया निवासी 32 वर्षीय राजू यादव मजदूरी करता था। पिता छेद्दू ने बताया कि मंगलवार दोपहर राजू पैदल हाईवे की ओर गया था। इस बीच सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। राहगीर एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद राजू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed