फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near osa gaon

सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल,भर्ती

Sun, 17 Jun 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 17 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव के समीप शनिवार दोपहर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। सभी को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव निवासी बलराम पुत्र सिपाही की बेटी की इसी महीने शादी है। शनिवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार सुनील कुमार निवासी धाता के साथ कार्ड बांटने जा रहा था। ओसा गांव में नहर के समीप सामने से आए बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर ओसा चौराहे के ही सचिन मौर्य और राहुल सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार युवक गिरकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सभी को एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं करारी से एक ऑटो शनिवार सुबह सवारियां लेकर पश्चिमशरीरा जा रहा था। जमदुआ गांव के समीप अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। इससे वाहन में बैठे महावां निवासी निसार, राकेश, अजीत व पश्चिमशरीरा निवासी रामसुख, जनमलाल और दुखिया आदि घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।वहीं सैनी के अटसरांय स्थित हाइवे पर शनिवार को सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुचुनी यादव(42) निवासी साढाें को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed