{"_id":"5b28000b4f1c1bed778b4b78","slug":"accident-in-pandey-mau-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव का राजेंद्र प्रसाद पुत्र नवीन सोमवार सुबह किसी काम से मूरतगंज जा रहा था। पांडेय मऊ गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। चरवा के रामपुर गांव का रंजीत कुमार पुत्र स्व. छेदीलाल अर्का महावीरपुर जा रहा था। धनपरा के समीप पीछे से आई कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के बरोए गांव का मुरली पुत्र स्व. आधीन रविवार शाम अपने नाती मनीष के साथ दावत खाने गिरधरपुर गया था। नगर कोतवाली इलाके के टिकरी गांव के समीप एक बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाबा-नाती गिरकर लहूलुहान हो गए। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं सैनी क्षेत्र के परसीपुर गांव का अर्जुन मौर्या रविवार रात कानपुर निवासी ओम प्रकाश व एक अन्य व्यक्ति के साथ रसूलपुर दावत खाने गया था। लौटते वक्त अथसराय गांव के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कौशांबी के युवक की मुंबई में मौतः मंझनपुर। पिपरी थाने के पिपरहटा गांव का लाला (26) पुत्र रामबाबू मुंबई में रहकर रोजगार करता था। सोमवार को उसके घर मुंबई पुलिस ने फोन से लाला की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की जानकारी दी। परिवार के लोगों का कहना है कि लाला ने फोन करके घर आने की जानकारी दी थी। किन हालात में वह लोकल ट्रेन के नीचे आ गया? इसकी जानकारी नहीं है।