फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in pandey mau gaon

सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Tue, 19 Jun 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव का राजेंद्र प्रसाद पुत्र नवीन सोमवार सुबह किसी काम से मूरतगंज जा रहा था। पांडेय मऊ गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। चरवा के रामपुर गांव का रंजीत कुमार पुत्र स्व. छेदीलाल अर्का महावीरपुर जा रहा था। धनपरा के समीप पीछे से आई कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के  बरोए गांव का मुरली पुत्र स्व. आधीन रविवार शाम अपने नाती मनीष के साथ दावत खाने गिरधरपुर गया था। नगर कोतवाली इलाके के टिकरी गांव के समीप एक बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाबा-नाती गिरकर लहूलुहान हो गए। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन



वहीं सैनी क्षेत्र के परसीपुर गांव का अर्जुन मौर्या रविवार रात कानपुर निवासी ओम प्रकाश व एक अन्य व्यक्ति के साथ रसूलपुर दावत खाने गया था। लौटते वक्त अथसराय गांव के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कौशांबी के युवक की मुंबई में मौतः मंझनपुर। पिपरी थाने के पिपरहटा गांव का लाला (26) पुत्र रामबाबू मुंबई में रहकर रोजगार करता था। सोमवार को उसके घर मुंबई पुलिस ने फोन से लाला की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की जानकारी दी। परिवार के लोगों का कहना है कि लाला ने फोन करके घर आने की जानकारी दी थी। किन हालात में वह लोकल ट्रेन के नीचे आ गया? इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed