फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

सड़क हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर

Mon, 30 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
accident
प्रयोगात्मक परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे बांदा जनपद के एक छात्र की सोमवार की शाम मंझनपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक सामने से आ रही मिनी ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में साथ रहा उसका दोस्त भी गंभीररूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी घरवालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के बिसंडा गांव का शशि कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार 12वीं का छात्र था। वह सोमवार को अपने दोस्त अनिल शर्मा (19) के साथ इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा देने बाइक से कौशाम्बी आया था।
विज्ञापन


 परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4 बजे दोनों घर जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही ओसा (मंझनपुर) गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। बाइक से गिरकर शशि कुमार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा दोस्त अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाकर घायल अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने हादसे की जानकारी शशि कुमार और अनिल के परिजनों को दी। उधर, हादसे के बाद मिनी ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed