{"_id":"663561ca5eacd5cc5009fc24","slug":"a-youth-riding-a-bike-got-stuck-in-the-wheel-of-a-sand-laden-dumper-and-was-dragged-20-meters-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111293-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बालू लदे डंपर के पहिये में फंसकर 20 मीटर घिसटा बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बालू लदे डंपर के पहिये में फंसकर 20 मीटर घिसटा बाइक सवार युवक, मौत
Sat, 04 May 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
कसेंदा गांव में मार्ग हादसे में बाइक सवार धीरेंद्र सिंह की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में शुक्रवार शाम ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सवार युवक की बालू लदे डंपर से कुचल कर मौत हो गई। कुचलने के बाद बाइक सवार डंपर के पहिये में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटता रहा। इस वजह से उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी पप्पू का बेटा धीरेंद्र सिंह उर्फ दीपू (26) घर की खेती-किसानी में सहयोग करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था। घर के निकट पेट्रोल पंप होने की वजह से उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
कसेंदा गांव स्थित प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग पर शाम करीब 6 बजे के करीब डंपर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से ई-रिक्शा आ गया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार बालू लदे डंपर के पहिये के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद धीरेंद्र बाइक समेत पहिये में फंस कर 20 मीटर तक घिसट गया। डंपर के पहिये नीचे आकर घिसटने से युवक का शव क्षत-विक्षत होकर टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये मरने वाले की पहचान कर उसके घर वालों को सूचना दी। हादसे की जानकारी पाकर परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। एसओ के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -
सड़क पर ट्रक खड़ा न होता तो बच सकती थी धीरेंद्र की जान
-- प्रयागराज मंझनपुर मार्ग के कसेंदा गांव में बाइक सवार धीरेंद्र ने जब डंपर को ओवरटेक करना चाहा तो घटनास्थल वाली जगह पर दाहिने तरफ गांव का ही एक ट्रक खड़ा था। अचानक सामने से ई-रिक्शा आने पर वह अनियंत्रित होकर पहिये के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटनास्थल पर ट्रक खड़ा नहीं होता तो उसकी जान बच सकती थी।