{"_id":"60218e7b8ebc3e4b682129ed","slug":"a-young-man-lost-his-life-by-jumping-in-a-well-in-pipri-kaushambi-news-ald2987451171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरी में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
पिपरी में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कटहुला गौसपुर गांव में पत्नी के मायके चले जाने से आहत पति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन व मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कटहुला गौसपुर गांव निवासी गामा कुमार गुप्ता (40) पुत्र स्वर्गीय हजारी लाल गुप्ता मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। गामा के बड़े भाई राजकुमार के मुताबिक उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। इसी बीच एक पुत्री हुई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। दो साल पहले गामा की पत्नी उसे छ़ोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से गामा घर में अकेला रहता था। घर के लोगों से भी वह कुछ बात नहीं कहता था। सोमवार सुबह गामा घर से लापता हो गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। इस दौरान गांव के बाहर एक सूखे कुएं में शव मिला।
वहीं पश्चिमशरीरा कस्बे के थाना रोड पर रहने वाली एक युवती का सोमवार को संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिमशरीरा कस्बे के थाना रोड निवासी रमेश कौशल की बेटी खुशी (18) का सोमवार सुबह फंदे से लटकता शव मिला। परिवार के लोगों की मानें तो खुशी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। बताया जाता है कि परिवार के लोगों से खुशी का कुछ विवाद हुआ था। इसकी वजह उसने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाला। इस बाबत इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।