फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A worker guarding a tube well was shot in the head, his condition is critical.

Kaushambi News: नलकूप की रखवाली कर रहे मजदूर के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A worker guarding a tube well was shot in the head, his condition is critical.
नदौली का पूरा गांव में गुलाब को गोली लगने से घायल की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
क्षेत्र के घोसिया गांव में बुधवार रात नलकूप की रखवाली कर रहे एक मजदूर के सिर में युवक ने तमंचे से गोली मार दी। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को तमंचे समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घोसिया गांव निवासी मुन्ना मियां ने बताया कि उनका नलकूप गांव और नंदौली का पुरवा के बीच स्थित है। नंदौली का पुरवा निवासी गुलाब रैदास (55) कई वर्षों से उनके नलकूप की रखवाली करते हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे गुलाब नलकूप के कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का मुजीब वहां पहुंचा और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही गुलाब ने कमरे का दरवाजा खोला, मुजीब ने तमंचे से उनके सिर में गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी मुजीब हाथ में तमंचा लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुए मुजीब को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बकाया सिंचाई शुल्क को लेकर विवाद की आशंका
नलकूप मालिक मुन्ना मियां ने बताया कि मुजीब उनके नलकूप के पास बंटाई पर खेती करता था और सिंचाई के लिए उसी नलकूप का उपयोग करता था। उसके ऊपर सिंचाई का 2400 रुपये बकाया था। बुधवार सुबह उसने एक हजार रुपये जमा किया था और बाकी 1400 रुपये बाद में देने की बात कही थी। मुन्ना मियां ने आशंका जताई है कि इसी बात को लेकर गुलाब और मुजीब के बीच किसी प्रकार की कहासुनी हुई हो, हालांकि उन्हें इसकी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है।

घायल गुलाब रैदास के पुत्र जयकरन की तहरीर पर आरोपी मुजीब पुत्र रफी निवासी घोसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल गुलाब का उपचार प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। आरोपी को भी चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। -अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल

नदौली का पूरा गांव में गुलाब को गोली लगने से घायल की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

नदौली का पूरा गांव में गुलाब को गोली लगने से घायल की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

नदौली का पूरा गांव में गुलाब को गोली लगने से घायल की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

नदौली का पूरा गांव में गुलाब को गोली लगने से घायल की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed