फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A villager got burnt after coming in contact with the current

Kaushambi News: करंट की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा

Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A villager got burnt after coming in contact with the current
परास गांव में करेंट के जद में आने से झुलसा मनराज लोधी व जांच करती पुलिस-संवाद
सैनी के परास गांव में रविवार सुबह ट्रांसफाॅर्मर के चबूतरे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक मनराज (55) झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के लोधन का पुरवा निवासी मनराज सैनी के परास गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। रविवार सुबह वह गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के समीप शौच के लिए गए थे। मनराज ट्रांसफाॅर्मर के ठीहा (चबूतरा) पर चुनौटी रखकर तंबाकू खाने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने झुलसे अजनबी को देखा तो जानकारी जिला पंचायत सदस्य मुंशब उस्मानी को दी। मुंशब ने विद्युत उपकेंद्र को मोबाइल फोन से आपूर्ति बंद करने और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से झुलसे मनराज को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है। इसकी सूचना पीड़ित के घर वालों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed