फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A vermillion filled with the mang of a teenager was raped again

किशोरी की मांग में भरा सिंदूर फिर किया दुष्कर्म

Tue, 01 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
A vermillion filled with the mang of a teenager was raped again
किशोरी की मांग में भरा सिंदूर फिर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव का मामला, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी इलाके के एक गांव में सोमवार सुबह खेतों की ओर गई एक किशोरी से पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इससे पहले उसकी मांग में जबरन सिंदूर भी भर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।

करारी कोतवाली क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे के करीब वह खेतों की ओर गई थी। पीड़िता की मानें तो लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोस के एक युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद जबर्दस्ती मांग में सिंदूर भर दिया। फिर उसी जगह पर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिटाई से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित लड़की का कहना है कि आरोपी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। पहले भी वह छेड़खानी कर चुका है। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि युवक का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed