फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A truck rammed into the back of the trailer, and the driver remained trapped in the cabin for an hour.

Kaushambi News: ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रक, एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A truck rammed into the back of the trailer, and the driver remained trapped in the cabin for an hour.
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमसिन चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रहा डाक पार्सल लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर में भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में करीब एक घंटे तक फंसा रहा।
विज्ञापन

हादसे में प्रयागराज के हंडिया निवासी चालक रुस्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी सिराथू ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed