{"_id":"68cc62385f843ba56d027442","slug":"a-mentally-disturbed-woman-was-beaten-up-after-shouting-thief-thief-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130396-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोर-चोर का शोर मचाकर विक्षिप्त महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोर-चोर का शोर मचाकर विक्षिप्त महिला को पीटा
Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सिराथू कस्बे में विक्षिप्त महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
बता दें कि 16 सितंबर को रामलाल का पूरा मोहल्ले में भीड़ ने एक महिला को चोर-चोर का शोर मचाकर पीट दिया था। इस दाैरान मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से छुड़ाया। जांच में महिला की पहचान अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी पुनीता पुत्री राम सुरेश के रूप में हुई। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी शिव कुमार और अनीश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महिला को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।