{"_id":"6a21c8e85878bc53570dd334","slug":"a-farmer-who-went-to-see-his-field-was-bitten-by-a-poisonous-animal-and-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-142583-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेत देखने गए किसान को विषैले जंतु ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेत देखने गए किसान को विषैले जंतु ने काटा, मौत
Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कूरा मजरा चिरारी में बृहस्पतिवार सुबह खेत देखने गए किसान को पाइप के अंदर बैठे विषैले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन झाड़ फूंक के लिए ले गए। राहत न मिलने पर गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
कूरा निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा (45) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बेटे ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता हरिश्चंद्र सुबह खेत की तरफ गए थे। मेड़ के पास रखा पाइप को उठाने लगे। उसी समय कुछ काटने जैसा महसूस हुआ, लेकिन पिता ने सामान्य कीड़ा काटने की बात को सोचकर नजर अंदाज कर दिया।
दो घंटे बाद जब वह बेहाेश होने लगे तो उन्होंने घर में चर्चा की। झाड़ फूंक कराने के बाद भी जब आराम नहीं मिला तो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम पसर गया।