फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नशीला लड्डू खिलाकर दुराचार, बनाई वीडियो क्लिप

नशीला लड्डू खिलाकर दुराचार, बनाई वीडियो क्लिप

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक युवक ने पड़ोसी गांव की परिचित विवाहिता को नशीला लड्डू खिलाकर दुराचार किया। साथ ही मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली है। इसी क्लिपिंग के सहारे जहां वह कई बार उसकी आबरू लूट चुका है। वहीं अब उसे ब्लैकमेल भी करने लगा है। युवक की करतूत और धमकियां से आजिज आई विवाहिता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम ने पुलिस अधीक्षक को जांच और कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक विवाहिता की मानें तो करीब तीन साल पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक उसे मिल गया था। उससे सिसकते देख युवक ने हमदर्दी दिखाई, तो उसने पति से हुए झगड़े की जानकारी उसे दे दी। उसे लौटाकर ससुराल ले जाकर उसने उसकी पति से सुलह कराई। इसके बाद वह कभी-कभार घर आने लगा। युवती ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। इसी का फायदा उठाकर एक दिन उसने प्रसाद के बहाने नशीला लड्डू उसे खिला दिया। नशे की हालत में उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। साथ ही उसके साथ दुराचार भी किया। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद तो वह क्लिपिंग दिखाकर आए दिन उसके साथ मनमानी करता रहा। उसकी जबरदस्ती का विरोध करने पर क्लिपिंग गांव के अन्य लोगों को दिखाने की धमकी देता रहता है। युवक की जबरदस्ती और मनमानी से आजिज आई विवाहिता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और एसपी से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच कराकर युवक के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। वहीं मामले में सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। यदि उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, तो प्रकरण की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed