{"_id":"9-22529","slug":"Kaushambi-22529-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी से सोने तक की जमकर हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी से सोने तक की जमकर हुई खरीद
Kaushambi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। धनतेरस पर रविवार को बाजार गुलजार रहे। देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। महंगाई पर लोगों का उत्साह भारी पड़ा। जेवरात, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण और वाहन खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। जिले में हर घंटे लाखों का कारोबार हुआ।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ से कारोबारियों के चेहर चमकते रहे। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकान की सजावट की गई थी। लोगों ने मिट्टी के खिलौने, सोेने-चांदी की जेवर, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन एजेंसी मालिकों के मुताबिक बाइक की खरीद भी खूब हुई। सर्राफा बाजार भी काफी गरम रहा। ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए दुकानदों ने नए डिजाइन के जेवर से दुकान को सजा रखा था। हालांकि इस दौरान ग्राहक नकली आभूषणों की आशंका से आशंकित भी थे। उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि का कहना है कि धनतेरस के मौके पर कई करोड़ का कारोबार हुआ है। एजेंसी संचालक शशिशेखर जायसवाल का कहना है कि 20 बाइकों की बिक्री की है। राहुल कसेरा ने बताया कि करीब 25 बाइके बेची हैं। बच्चों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की।