फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ससुरालियों से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

ससुरालियों से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

Tue, 13 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
ससुरालियों से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
विज्ञापन

- मृतका के भाई ने सोमवार को एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप हफ्ते भर पहले मिले विवाहिता के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने ससुरालियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर ट्रेन के सामने छलांग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
सैनी कोतवाली के भानीपुर निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन बबिता की शादी वर्ष 2009 में करारी कोतवाली के पंडीरी गांव में रहने वाले मदन सिंह के साथ की थी। ज्ञान सिंह का कहना है कि उसकी बहन से देवर श्रवण ने 85 हजार रुपये क्रशर प्लांट लगाने के लिए लिया था। पैसा मांगने पर अक्सर झगड़ा होता था। पांच नवंबर को भी ससुराल वालों ने पैसा मांगने पर बबिता को पीटा और कहीं जाकर जान देने के लिए कहा। इससे नाराज बबिता घर से चली गई और भरवारी में ट्रेन से कटकर जान दे दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



आईटीआई में 15 को होगा दीक्षांत समारोह
मंझनपुर (ब्यूरो)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में 15 नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरु होगा। प्रिंसपल एसके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तीर्ण छात्र समारोह में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनेश बने मविपा के जिलाध्यक्ष
मंझनपुर (ब्यूरो)। मानव विकास पार्टी (राष्ट्रवादी) ने दिनेश कुमार सरोज को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचम सिंह राजपूत ने बताया कि दिनेश के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। वह पार्टी और समाजहित के लिए काम करेंगे। दिनेश के मनोनयन पर मैहरलाल, जमुना प्रसाद, रोहित कुमार, रामदयाल, दिवाकर चौधरी, जयराम वर्मा, सुनील कुमार नंदलाल, विशाल, बृजेंद्र आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed