{"_id":"59563abe4f1c1b31788b4642","slug":"91498823358-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप स्वामी ने युवती की लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप स्वामी ने युवती की लूटी आबरू
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी इलाके में खेत गई युवती की नलकूप स्वामी ने इज्जत लूट ली। बहाने से नलकूप की कोठरी में बुलाकर दरिंदगी के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। डरवश युवती खामोश रही। बुधवार को आरोपी युवक ने उसके साथ फिर मनमानी का प्रयास किया। युवती ने पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताते हुए मामले की शिकायत एसपी से की। अफसरों के हस्तक्षेप पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। बताया कि तेज धूप होने के कारण उसे प्यास लगी तो वह पास के निजी नलकूप पर पानी पीने के लिए गई। पानी पीने के बाद वह जाने लगी तो वहां पर मौजूद नलकूप स्वामी ने उसे बहाने से कोठरी में बुलाया। इसके बाद मुंह दबाकर इज्जत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। युवती ने डरवश परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। इसका फायदा उठाते हुए दूसरे दिन आरोपी युवक ने दोबारा उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। इस पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत करारी पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने हीलाहवाली कर उसे वापस कर दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को करारी पुलिस ने आरोपी सुन्ने के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
नलकूप स्वामी ने युवती की लूटी आबरू
अफसरों के हस्तक्षेप पर करारी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सोमवार को बहाने से नलकूप की कोठरी में बुलाकर युवक ने दिखाई दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो