फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   90 percent of advocates cast votes in bar association elections

बार एसोसिएशन चुनाव में 90 फीसदी अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
90 percent of advocates cast votes in bar association elections
90 percent of advocates cast votes in bar association elections - फोटो : KAUSHAMBI
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को 90 फीसदी अधिवक्ताओं ने वोट डाले। सुबह 10 बजे से सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुए मतदान में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। शनिवार को मतों की गिनती की होगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला कचहरी स्थित लाइब्रेरी हाल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कुल 779 मतदाताओं के सापेक्ष शाम पांच बजे तक 690 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए मनुदेव त्रिपाठी, रमेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार जायसवाल व शिवकुमार पांडेय चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए अजय पांडेय, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल जी शुक्ला, तुषार तिवारी उर्फ मोनू और पुरुषोत्तम लाल ने दावेदारी की है। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि शनिवार सुबह मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर बाद तक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से बुलाए जाते रहे मतदाता
जैसे-जैसे मतदान समाप्त होने का समय करीब आता जा रहा था वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कने तेज होती जा रही थी। जिस अधिवक्ता ने वोट नहीं डाला था, उसे घर से बुलाने के लिए प्रत्याशियों की गाड़ियां दौड़तीं रहीं। इसी का नतीजा रहा कि 90 फीसदी मतदान हो सका।

संगीनों के साए में रही कचहरी
मतदान को लेकर पुलिस ने कचहरी परिसर में सख्त पहरा लगाया था। दो सीओ के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए थे। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी भी तैनात की गईं थीं।

90 percent of advocates cast votes in bar association elections

90 percent of advocates cast votes in bar association elections- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed