{"_id":"5bcb805bbdec22695035ff02","slug":"81540063323-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। संदिग्ध दशा में सोमवार को आग से झुलसी चायल कस्बे की एक महिला ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दी। चायल कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले का सोनू रैदास भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को घर के भीतर ही उसकी पत्नी सीमा देवी (30) संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी।
परिवार वालों ने सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार सुबह उसकी सांस थम गई। इस पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।