फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   730 front line workers, including SP, ASP, take first dose of vaccine

एसपी, एएसपी समेत 730 फ्रंट लाइन वर्करों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
730 front line workers, including SP, ASP, take first dose of vaccine
730 front line workers, including SP, ASP, take first dose of vaccine - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। एसपी, एएसपी, होमगार्ड कमांडेट व सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों समेत 730 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली।
विज्ञापन

जिले में महामारी से बचाव के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन चल रहा है। पांच जनवरी तक चले टीकाकरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। अब दूसरे चरण में 4612 फ्रंट लाइन वर्करों में शामिल पुलिस, पीएसपी, होमगार्ड के जवान, राजस्व और निकाय कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन समेत नौ केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। पुलिस लाइन में एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर के साथ ही सिराथू, मंझनपुर और चायल के क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। संयुक्त जिला चिकित्सालय में जिला कमाडेंट अवनीश कुमार ने भी वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिले भर में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व एवं निकायों के 730 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। जो लक्ष्य का महज 56 फीसदी रहा। कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

576 को नहीं लग सका टीका
मंझनपुर। अब तक हुए वैक्सीनेशन में सबसे कम टीकाकरण बृहस्पतिवार को हुआ। इस दिन 1306 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना था। इसके सापेक्ष केवल 730 को ही वैक्सीन की पहली डोज दी जा सकी। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार केे टीकाकरण में अधिकतर पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया था। लेकिन प्रयागराज में माघ मेला ड्यूटी के कारण अधिकतर पुलिस कर्मी फंसे रहे। मौनी अमावस्या के कारण अन्य फ्रंट लाइन वर्कर भी वैक्सीन की डोज लेने केंद्रों पर नहीं पहुंच सके।
छह केंद्रों पर 1229 को आज लगेगी वैक्सीन
मंझनपुर। शुक्रवार को भी 1229 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, सीएचसी सरायअकिल, सिराथू, पीएचसी मंझनपुर तथा चायल समेत छह केंद्रों पर 12 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा।

किस केंद्र पर कितने को लगा टीका
केंद्र लक्ष्य टीकाकरण
सं. जि. चिकित्सालय 256 129
पुलिस लाइन 380 204
सीएचसी कड़ा 49 26
सीएचसी सरायअकिल 39 20
सीएचसी सिराथू 118 98
पीएचसी मंझनपुर 125 69
पीएचसी आलमचंद्र 135 92
पीएचसी चायल 100 60
पीएचसी नेवादा 120 74

730 front line workers, including SP, ASP, take first dose of vaccine

730 front line workers, including SP, ASP, take first dose of vaccine- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed