{"_id":"699cab626a921bce31094b2c","slug":"71-couples-tied-the-knot-officials-and-public-representatives-gave-their-blessings-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-137040-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दांपत्य सूत्र में बंधे 71 जोड़े, अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दांपत्य सूत्र में बंधे 71 जोड़े, अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Tue, 24 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सयारां डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में नौ जोड़ो को दहेज के सामान देते अधिकारी स
सयारां डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कड़ा व सिराथू ब्लॉक के 71 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने वर, वधु को आशीर्वाद देकर विदा किया।
विवाह समारोह में लाभार्थियों के परिजनों व रिश्तेदारों के लिए भोजन व नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को सयारां डिग्री कॉलेज मैदान में विधि विधान और वैदिक मंत्र के साथ सिराथू ब्लॉक के 39 व कड़ा विकासखंड के 32 जोड़ों की शादी कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें गरीब बेटियों के हाथ पीले करने की मुख्यमंत्री विवाह योजना अहम है। इस दौरान सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी सिराथू भावेश कुमार शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी आदि रहे।