फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जमीन बंजर, कागज हरे-भरे

जमीन बंजर, कागज हरे-भरे

Tue, 02 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जमीन बंजर, कागज हरे-भरे
मंझनपुर। दोआबा में वन विभाग के अफसर हवा में हरियाली ला रहे हैं। उन्होंने करीब 22 हजार पौधे कागज पर लगा दिए। पश्चिमशरीरा इलाके के महावां गांव में 15 अगस्त से पहले पौधों का रोपण होना चाहिए था। विभागीय उदासीनता के चलते अभी तक एक भी पौधे नहीं लगाए गए। इसकी जानकारी होने पर चीफ फारेस्टर (वन संरक्षक) ने प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान वन विभाग को जिले में करीब तीन लाख 40 हजार चार सौ पौधों का रोपण कराना था। जबकि अन्य विभागों के पास 5.10 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य था। पश्चिमशरीरा इलाके के जाफरपुर महावां गांव में खाली पड़ी ग्राम सभा की करीब 20 हेक्टेयर भूमि पर तकरीबन 22 हजार पौधे लगाए जाने थे। यह जिम्मेदारी वन विभाग की थी। नियमानुसार 15 अगस्त से पहले पौधरोपण हो चाना चाहिए था, लेकिन अभी तक मौके पर एक भी पौधे नहीं लगाए गए। बताया जाता है कि विभागीय अधिकारियों ने पौधरोपण किए जाने की फर्जी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। हफ्ते भर पहले इसकी जानकारी होते ही चीफ फारेस्टर (वन संरक्षक) डॉ. राजीव मिश्र बिफर गए। इन्होंने फर्जीवाड़े की जांच शुरू करा दी है। जांच टीम में फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी शामिल हैं। फिलहाल जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। माना जा रहा है कि इनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़े देखें तो दोआबा में इस बार करीब आठ लाख 58 हजार चार सौ पौधे रोपित किए गए हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों ने शासन का दबाव होने की वजह से पौधरोपण तो कर दिया। फिर पौधों की हालत क्या है,इस ओर किसी ने नहीं देखा। ट्री गार्ड आदि की व्यवस्था भी नहीं की गई। इसी अनदेखी का नतीजा है कि लाखों पौधे लगते ही सूख गए हैं। कुछ मवेशियों का चारा बन चुके हैं। वहीं डीएम का कहना है कि पौधरोपण में गड़बड़झाले की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो गलत है। इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed