फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आठ हजार किसानों का कर्ज माफ, 2

आठ हजार किसानों का कर्ज माफ, 2

Sat, 09 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
आठ हजार किसानों का कर्ज माफ, 2
आठ हजार किसानों का कर्ज माफ
विज्ञापन

अट्ठाइस हजार को मिला आश्वासन, बैंक और तहसील स्तर पर भी बंटेंगे प्रमाणपत्र
30 किसानों को प्रभारी मंत्री तो बाकी को अफसरों ने दिए प्रमाणपत्र
प्रभारी मंत्री ने गिनाई किसानों के लिए चलाई जा रही भाजपा की योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
मंडी समिति ओसा में शुक्रवार को ऋण मोचन योजना के तहत आठ हजार किसानों को ऋण मोचन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने तीनों तहसीलों के 30 किसानों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद बाकी किसानों को सांसद, तीनों विधायकों, डीएम, सीडीओ सहित कई अफसरों ने प्रमाण पत्र आवंटित किया। कर्जमाफी का प्रमाणपत्र मिलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शुक्रवार को ओसा मंडी समिति परिसर में प्रथम चरण में चयनित जिले के 8383 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सवा दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री ने किसानों से कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने की ठान चुकी है। किसानों के उन्नयन के लिए बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व आत्मा योजनाओं का संचालन संबंधित विभागों के माध्यम से कराते हुए लाभान्वित कराया जा रहा है। किसानों को बताया कि प्रथम चरण में कर्जमाफी का प्रमाण पत्र जिला स्तर पर किया जा रहा है। द्वितीय चरण में तहसील स्तर पर व तृतीय चरण में बैंक स्तर पर प्रमाण पत्र वितरित कराया जाएगा। अंत में उन्होंने तीनों तहसीलों के दस-दस किसानों को अपने हाथों से ऋण माफी का प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री के हाथों कर्जमाफी का प्रमाण पत्र मिलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद सांसद विनोद सोनकर, विधायक संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ डीके दोहरे ने किसानों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


इनसेट
इन किसानों को बांटा गया चेक
(मंझनपुर)
छात्रपाल
सुंदरलाल
मोहन
भैयालाल
अभय सिंह
बुधिया
देशराज सिंह
त्रियुगी नारायण
जनकलली
जगरूप सिंह

(सिराथू)

भैयालाल
राजकरन
राजाराम
बंसीलाल
कल्लन
जमील अहमद
चंद्रदेव पांडेय
संतोष सिंह उर्फ शशि कुमार
रामसूरत
ओम प्रकाश

(चायल)

अमीरुल हक
इरफान नबी
रामसागर सिंह
विंध्येश्वरी
शिवपूजन
नूरुल्ला
गेंदा देवी
हिफजुर रहमान
राम बाबू सिंह
गेंद बाबू पाल


सूखता रहा किसानों का हलक, मंच पर पीते रहे बोतल बंद पानी
कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण के लिए प्रथम चरण में चयनित लगभग पांच हजार किसानों को चिह्नित स्थलों पर वाहन भेजकर सुबह नौ से दस बजे के बीच बुला लिया गया था। कार्यक्रम स्थल पर खाली पेट पहुंचे किसानों के लिए पेयजल तक का उचित इंतजाम नहीं था। मंच पर नेता और अफसर बोतल बंद से गला तर कर रहे थे तो ऋण माफी का प्रमाण पत्र लेने आए किसान पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। ऐसे में चार बजे तक किसान बदहवास हो गए। उमसभरी गर्मी में वह प्यास से बेहाल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम महिला को नहीं मिला उचित स्थान
ऋण मोचक योजना के आयोजन में अव्यवस्था खूब दिखी और भाजपाई हावी रहे। जिले की प्रथम महिला का दर्जा पाने वाली अनामिका सिंह की कुर्सी विधायक सिराथू के बगल लगाई गई थी जबकि उनकी कुर्सी प्रभारी मंत्री के ठीक बगल में होनी चाहिए थी। इस बात को लेकर कार्यक्रम स्थल पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


करंट फैलने के भय से मची अफरा-तफरी
ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को गर्मी का सामना न करना पड़े इसके लिए पंखे टंगवाए गए थे। विधायक सिराथू शीतला प्रसाद के भाषण के दौरान अचानक तार ढीला हो गया और चार पंखों के पर उससे टकराने लगे। इसे देख पंखों के नीचे बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जनरेटर बंद कराकर तार व पंखा ठीक कराया गया।


छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से मचाई धूम
नवीन मंडी ओसा में ऋण मोचन योजना कार्यक्रम में स्कूलों से आए छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर खूब धमाल किया और अपना जलवा बिखेरा। नंदी वाणी की छात्रा हर्षिता, स्तुति, वाणी, वंदना ने सरस्वती वंदना गीत का मंचन किया। स्वागत गीत धर्मा देवी विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। बच्चों के कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। प्रभारी मंत्री दो घंटे देर से आए थे। इन बच्चों ने कार्यक्रम पेश कर किसानों को ऊबने नहीं दिया।



कर्ज से मिली राहत, खिलखिलाए किसान
कोई बनवाएगा आशियाना तो कोई करेगा बच्चों की शादी
ऋण माफी का प्रमाण मिलते ही खिले किसानों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिला तो किसानों के चेहरे खिल गए। प्रमाण पत्र पाने के बाद किसानों के चेहरे पर सुकून के साथ कुछ सपनों को साकार करने का भी उत्साह भी दिखा। ऋण माफ होने पर कोई बच्चों की शादी की तैयारी में जुट गया है तो कोई अपना आशियाना बनवाने की तैयारी में लग गया है। अब उन्हें कर्ज की चिंता से बेफिक्र हुए किसान अपनी गाढ़ी कमाई को स्वतंत्र होकर खर्च करना चाहता हैं।
जिले के दो लाख 14 हजार 577 किसानों पर बैंकों का कर्ज था। इनमें से 36 हजार 821 को कर्ज माफी के दायरे में सरकार ने रखा है। प्रथम चरण मंझनपुर के 3715, सिराथू के 2707 व चायल के 1961 किसानों का कर्ज पहले चरण में माफ किया गया है। इसका प्रमाण पत्र शुक्रवार को मंडी समिति में जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों को वितरित किया। मंत्री के हाथों ऋण मोचन प्रमाण प्रमाण पत्र पाते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। ऋण माफी का लाभ पाने वाले किसान अब कर्ज के बोझ से आजाद होकर अपने सपनों को पूरा करने में जुट गए हैं। कोई घर बनवाने की बात कह रहा है तो कोई बेटी-बेटा की शादी करने की तैयारी में है। कुल मिलाकर ऋण माफी किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।



मंझनपुर तहसील के सोनौली गांव की जनकलली के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद दस साल से वह खेती-किसानी का काम स्वयं देख रही हैं। बताया कि घर अभी तक कच्चा है। ऋण माफ हो चुका है। अब वह बचत के रुपये से अपने बच्चों के लिए घर बनवाएंगी। महिला ने योगी सरकार की खूब सराहना की।




अंबावा के किसान छत्रपाल ने कहाकि कर्ज माफी से आलू का घाटा का पूरा हो गया है। आलू की खेती में चपत लगने से केसीसी की अदायगी नहीं हो पाई थी। ऋण माफी से बड़ी राहत मिली है। अब खेती करने के लिए कर्ज के बोझ का तनाव नहीं रहेगा।




सिराथू के किसान चंद्रदेव पांडेय ने कहाकि शासन द्वारा एक लाख रुपए का कर्ज माफ करने से बड़ी राहत मिली है। किसान के सिर से कर्ज का बोझ हट गया तो आगे खेती करने का रास्ता भी साफ है। अब वह बेफिक्र होकर अगली खेती करेंगे और सतर्क रहेंगे कि घाटा न लगे।


मसीपुर के राजकरन ने कहाकि ऋण माफी से हुई बचत के पैसों को घर-गृहस्थी के रुके काम पूरा करूंगा। दो साल पहले दैवी आपदा व सूखे के चलते बड़ी चपत लगी थी। ऋण माफी से हुए नुकसान की भरपाई हो गई है।



घोषिया के किसान हिफाजुर्रहमान ने कहाकि केसीसी का तीन लाख रुपए बकाया है। आलू की खेती में घाटा अधिक होने के कारण ऋण अदायगी नहीं हो पाई थी। एक लाख रुपए माफ हुआ है, अभी दो लाख की अदायगी करनी पड़ेगी। एक लाख का कर्ज माफ होना ही उनके लिए बहुत बड़ी बात है।





खोंपा की गेंदा देवी ने कहाकि ऋण माफी से बच्चों की समस्याओं का समाधान होगा। अभी तक बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता सता रही थी। सरकार द्वारा कर्जा माफ किए जाने से बच्चों की समस्याओं का निदान आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed