फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रेप पीड़िता को दी एसिड अटैक की धमकी

रेप पीड़िता को दी एसिड अटैक की धमकी

Tue, 18 Dec 2018 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता को दी एसिड अटैक की धमकी
रेप पीड़िता को दी एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन

कोखराज इलाके का मामला, पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत करके की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता को बदमाशों से एसिड से चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। इसे लेकर पीड़ित महिला का पूरा परिवार सहमा हुआ है। महिला ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि 29 सितम्बर 2018 को उसने कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक पांच दिसम्बर को भरवारी चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे 40 हजार रुपया लेकर छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी नहीं होने से दरिंदे का हौसला बढ़ा हुआ है। वह तरह-तरह से समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला की मानें तो सोमवार रात चार बदमाश उसके घर आए। इन लोगों ने समझौता नहीं करने पर तेजाब से चेहरा झुलसा देने की धमकी दी। इसके बाद से पीड़िता व उसका पूरा परिवार भयभीत है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed