फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   50 industries worth Rs 561 crore ready for ground breaking ceremony

Kaushambi News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 561 करोड़ के 50 उद्योग तैयार

Thu, 25 Jan 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Jan 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
50 industries worth Rs 561 crore ready for ground breaking ceremony
मुख्यालय स्थित जिला उद्योग कार्यालय। संवाद
आमदनी के मामले में खेती और पशुपालन पर आश्रित कौशाम्बी अब औद्योगिक क्षेत्र की ओर से कदम बढ़ा रहा है। करीब 50 उद्यमियों ने 561 करोड़ की लागत वाले अपने उद्योग के निर्माण को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है। फरवरी में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रमाण पत्र देकर इन उद्यमियों की हौसलाआफजाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से बीते वर्ष फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया था। इसमें 110 उद्यमियों ने जिले में 1394 करोड़ रुपये से उद्योग लगाने पर सहमति जताई थी। इसका मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) भी साइन किया गया था। उद्यमी मित्र भानु द्विवेदी ने बताया कि एमओयू साइन करने का यह क्रम आयोजन के बाद भी जारी रहा।
विज्ञापन

अब तक 147 उद्यमी करीब 1585 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन कर चुके हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है। इसमें प्रमाण पत्र देकर उन उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, जिन्होंने अपने प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे 50 उद्यमियों की सूची बना ली गई है। इनकी ओर से अपने प्राेजेक्ट पर 561 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

सारी तैयारी पूरी, शुभ घड़ी का इंतजार

पश्चिमशरीरा निवासी प्रकाश दुबे ने बताया कि कैरीबैग बनाने का कारखाना लगाना है। इसके लिए करीब तीन करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया था, जिसका एमओयू साइन किया था, लेकिन अभी पूरे बजट का इंतजाम नहीं है। 20 लाख रुपये थे, जिससे मशीनें मंगा ली हैं। कुछ निर्माण भी कराना पड़ा। उद्घाटन के लिए शुभघड़ी का इंतजार है। भरसवां मोड़ के पास डेयरी प्लांट लगाने वाले विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 10 करोड़ का निवेश करना है। प्लांट पर काम चल रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 35 लोगों को रोजगार मिलेगा।



जिले में उद्योगों की स्थापना पर जोर देते हुए उद्यमियों को प्रेरित किया जा रहा है। उनकी समस्याओं को भी दूर कराया जा रहा है। 50 उद्योगों का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
केके अमर

उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article