{"_id":"5b68a05b4f1c1bb37b8b69ff","slug":"41533583451-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की पिटाई से घायल रूपरानी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की पिटाई से घायल रूपरानी ने भी तोड़ा दम
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। क्षेत्र के कशिया गांव में बुधवार रात बदमाशों की पिटाई से घायल रूपरानी ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। रूपरानी के बेटे बृजेंद्र को घटना वाली रात की बदमाशों ने मार डाला था।
कशिया पश्चिम गांव निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र सोनेलाल दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 31 जुलाई को वह घर लौटा था। बुधवार रात बरामदे में सो रहा था। बगल में ही मां रूपरानी भी लेटी थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे गांव में रहते हैं। रात को दीवार फांदकर भीतर घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर बृजेंद्र की हत्या कर दी थी। मां रूपरानी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। रूपरानी एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती थी। सोमवार सुबह उनकी सांस थम गई। इससे पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान हंगामे की आशंका से पुलिस सक्रिय रही। सीओ सिटी एसएन पाठक कोखराज, सैनी और पइंसा कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। सीओ के मुताबिक दुखी परिजनों अथवा ग्रामीणों ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं जताया।
मौत के घाट उतारे गए बृजेंद्र की प्रेमिका के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दो अन्य संदिग्ध भी शक पर उठाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बृजेन्द्र का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। हत्या के बाद उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि प्रेमिका से उसकी करीब तीन महीने पहले तक फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी की जानकारी परिजनों को भी थी, लेकिन परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी प्रेम कहानी को शुरूआती दौर से पुलिस वारदात की अहम वजह मानकर चल रही है। कोखराज पुलिस ने बृजेन्द्र की प्रेमिका के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। दो अन्य संदिग्ध भी उठाए गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों के मोबाइल नम्बर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। कई बिन्दुओं पर जांच चल रही है।