फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   4.25 lakh to be blown out of the farmer's account

किसान के खाते से उड़ाए 4.25 लाख रुपये

Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
4.25 lakh to be blown out of the farmer's account
Rupee
चरवा। क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में रहने वाले एक किसान के खाते से एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर साइबर अपराधियों ने करीब 4.25 लाख रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी पीड़ित को बैंक शाखा पहुंचने पर हुई। शनिवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सैयद सरावां निवासी रामखेलावन पुत्र बद्री विशाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि करीब हफ्ते भर पहले उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद खाते से लगभग सवा चार लाख पार कर दिया। दो दिन बाद एसबीआई की स्थानीय शाखा पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने खाता लॉक कराया। पुलिस को तहरीर दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed