फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   29 news cases of corona

29 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार

Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
29 news cases of corona
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले 29 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में जिला जेल के छह बंदी, जिला अस्पताल की एक स्टॉफ नर्स व कोविड कंट्रोल रूम का कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी के साथ ही जिले में संक्रमितिों की संख्या 1012 पहुंच गई। हालांकि, दिनभर में 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को भी जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1373 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 1012 की एंटीजन किट के माध्यम से जांच हुई। जबकि, 361 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में मंझनपुर क्षेत्र के सर्वाधिक 18, नेवादा के चार, सरसवां के तीन, चायल के दो, सिराथू तथा मंझनपुर क्षेत्र के एक-एक लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में जिला कारागार के छह बंदी, संयुक्त जिला चिकित्सालय की एक स्टॉफ नर्स एवं कोविड कंट्रोल रूम में में तैनात डीएलओ ऑफिस का कर्मचारी भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ दिनभर में 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ के मुताबिक इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1012 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 754 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिले में रिकवरी दर 74.56 के आसपास अभी ठहरा हुआ है। अब तक विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल, 245 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed